asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल और प्रदेश अध्यक्ष महेश आगरिया ने निर्विरोध विजेता बने भाजपा जनप्रतिनिधियों के साथ की संवाद बैठक

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 28 अक्टूबर। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव में निर्विरोध विजेता बने भाजपा के जनप्रतिनिधियों के साथ दमण के प्रदेश भाजपा कार्यालय पर आज संवाद बैठक आयोजित की। इस संवाद बैठक में भाजपा के निर्विरोध विजेता बने सरपंचों, जिला पंचायत के सदस्यों, नगरपालिका के काउंसिलरों और ग्राम पंचायत के सदस्य शामिल रहे। इस दौरान प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने सभी विजेता बने जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव में शेष बची सीटों पर भी भाजपा के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जीताने के लिए भरपूर सहयोग करने का आह्वान किया। साथ ही भाजपा उम्मीदवारों को जीताने के लिए चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी भी सौंपी।

Related posts

दमण में हमारी रसोई हमारी जिम्मेदारी थीम पर आयोजित हुई कुकिंग प्रतियोगिता

Asli Azadi

शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रवासन, एयरपोर्ट विस्तार और सोलर प्लांट सहित के प्रोजेक्टों से लक्षद्वीप हासिल करने जा रहा है विकास का लक्ष्य

Asli Azadi

वलसाड के कॉमर्स कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Asli Azadi

Leave a Comment