asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दीव के मोटी वाछडा वाडी की युवती की शॉर्ट सर्किट लगने से हुई मौत

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 02 जुलाई। दीव के मोटी वाछडा वाडी की एक युवती की आज शॉर्ट सर्किट लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। आज शाम लगभग 5:00 बजे साउदवाड़ी विस्तार स्थित मोटी वाछडा वाडी की निवासी रचना रतीलाल उम्र 24 वर्ष के घर उसके भाई का विवाह प्रसंग होने से घर में मेहमान आने पर पेडास्टेड फैन को मेहमानों की तरफ घूमाते समय पंखा में रचना को शॉर्ट सर्किट लग गया। शॉर्ट सर्किट लगने के बाद रचना दूर जा गिरी और उसे तुरंत दीव सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रचना की मौत उसके माथे में चोट लगने के कारण हुई। मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार के कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही दीव पुलिस भी आसपास सरकारी अस्पताल पहुंच गई थी। शादी समारोह के माहौल में यह दुखद घटना घटित होने से पूरे विस्तार में मातम छा गया।

Related posts

शराब के नशे में एक व्यक्ति ने देवका गार्डन की सीढियों पर चढा दी क्रेटा कार: पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Asli Azadi

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में द्वीप विकास एजेंसी (आईडीए) की हुई सातवीं बैठक

Asli Azadi

थ्रीडी भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरीश पटेल और जिला पंचायत उपाध्यक्षा रीना पटेल ने सपरिवार एकदंत ग्रुप के गणपति की उतारी आरती

Asli Azadi

Leave a Comment