asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दीव जिले को मन की बात कार्यक्रम से लाईव जुडने का फिर मिला अवसर

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 29 दिसंबर। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम से लाईव जुडने का दीव जिले को फिर एक बार अवसर मिला था। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम से लाईव जुडने के लिए दीव जिले की साउदवाडी ग्राम पंचायत हॉल में व्यवस्था की गई थी। आकाशवाणी से जीवंत प्रसारण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए साउदवाडी ग्राम पंचायत, शहीद भगतसिंह ग्राम पंचायत एवं सरदार वल्लभाई पटेल ग्राम पंचायत द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर दीव जिला भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, चुने हुए जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने बडी संख्या में उपस्थित रहकर मन की बात कार्यक्रम को लाईव देखा। इसके साथ ही भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में भी जाना। साथ ही पीएम मोदी के संदेश से भी रुबरु हुए। इस अवसर पर दीव जिला भाजपा अध्यक्ष मोहन लखमने, दीव जिला पंचायत प्रमुख रामजी भीखा, उपप्रमुख लक्ष्मी मोहन, दीव नगरपालिका प्रमुख हेमलता सोलंकी, अमृता बामणिया, विभिन्न पंचायतों के सरपंचों एवं बडी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Related posts

एबीवीपी के ‘स्टूडेंट फॉर सेवा’ ने दमण में जगन्नाथ रथयात्रा के पीछे की साफ-सफाई

Asli Azadi

न्यायिक अधिकारी सरकारी कर्मचारी नहीं, उनकी अलग श्रेणी: सुप्रीम कोर्ट

Asli Azadi

दीव पुलिस के एएसआई भरत देवजी बामणिया को दी गई सेवानिवृत्ति विदाई

Asli Azadi

Leave a Comment