asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संघ प्रदेश थ्रीडी का यादगार दौरा संपन्न: संघ प्रदेश के चौमुखी विकास देखकर हुईं प्रभावित

– दीव एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संघ प्रदेशों के प्रशासक प्रफुल पटेल ने संघ प्रदेश थ्रीडी की जनता की ओर से इस यात्रा के लिए आभार व्यक्त करते हुए अभिवादन के साथ विदाई दी – संघ प्रदेश थ्रीडी के दौरे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दमण, दादरा नगर हवेली और दीव तीनों जिलों में किया दौरा: शिक्षा, पर्यटन, स्वास्थ्य, खेल, पर्यावरण सहित विभिन्न परियोजनाओं का नजदीक से किया निरीक्षण : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्विट कर संघ प्रदेश दौरे के यादगार तस्वीरों को साझा कर खुशी व्यक्त की
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 14 नवंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुुर्मू का संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव का यादगार दौरा संपन्न हुआ। आज सुबह दीव एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुुर्मू का संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप प्रशासक प्रफुल पटेल ने संघ प्रदेश थ्रीडी की जनता की ओर से आभार व्यक्त करते हुए अभिवादन के साथ करते हुए उन्हें विदाई दी। इस दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ने कहा कि संघ प्रदेश थ्रीडी में आपके इस विशेष दौरा के लिए संघ प्रदेश प्रशासन और प्रदेश की जनता आपकी आभारी है। संघ प्रदेश थ्रीडी के दौरे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुुर्मू ने दमण, दादरा नगर हवेली और दीव तीनों जिलों का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, पर्यटन, स्वास्थ्य, खेल, पर्यावरण सहित विभिन्न परियोजनाओं का नजदीक से निरीक्षण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रशासक प्रफुल पटेल और उनकी टीम द्वारा प्रदेश में सभी क्षेत्रों में किये गये विकास की सराहना भी की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्विट कर संघ प्रदेश दौरे की यादगार तस्वीरों को साझा कर खुशी व्यक्त की।

Related posts

दमण नमो पथ पर थ्रीडी मॉनसून फेस्टिवल-2026 का हुआ आगाज:उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कराया प्रारंभ

Asli Azadi

इंस्टिट्यूट ऑफ आवर लेडी ऑफ फातिमा की ऐतिहासिक सफलता: उत्कृष्ट परिणाम की परंपरा बरकरार

Asli Azadi

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड से प्रशासक प्रफुल पटेल ने की शुभेच्छा मुलाकात

Asli Azadi

Leave a Comment