asliazadi
देश

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण जगत प्रकाश नड्डा से संघ प्रदेशों के प्रशासक प्रफुल पटेल ने की शुभेच्छा मुलाकात

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली 13 सितंबर। संघ शासित प्रदेशों के प्रशासक प्रफुल पटेल ने आज अपने दिल्ली दौरे में देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मर्ू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण जगत प्रकाश नड्डा, नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी से मुलाकात की। इस मुलाकात में प्रशासक प्रफुल पटेल ने संघ शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव तथा संघ शासित प्रदेश लक्षद्वीप से जुडे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा-विचारणा की। इन मुलाकातों में प्रशासक प्रफुल पटेल ने पिछले 8 वर्षों में पीएम मोदी के सीधे मार्गदर्शन में संघ शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव तथा पिछले पौने चार सालों में संघ शासित प्रदेश प्रदेश लक्षद्वीप में किए गए विकासीय परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। केंद्र सरकार द्वारा आवंटित राशि में से ही प्रदेश को स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर सहित सभी बुनियादी सुविधाओं को संघ प्रदेशों की जनता को उपलब्ध कराने के प्रयासों की सभी ने सराहना की। ज्ञात हो कि प्रशासक प्रफुल पटेल के केंद्र में सभी के साथ अच्छे रिश्ते है, जिसका हमेशा लाभ संघ प्रदेशों की जनता को मिला ही है। चाहे मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो, चाहे नर्सिंग या इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना हो, चाहे पैरा मेडिकल कोर्स हो, चाहे निफ्ट या लॉ यूनिर्वसिटी हो, चाहे नया एयरपोर्ट टर्मिनल हो, चाहे नए भव्य सरकारी अस्पतालों एवं प्राथमिक आरोग्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) का निर्माण हो, रामसेतू और नमो पथ का निर्माण हो, सभी महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट हो पीएम मोदी के आशीर्वाद से प्रशासक प्रफुल पटेल के कारण संघ प्रदेशों को सौगात के रुप में मिला है।

Related posts

न्यायिक अधिकारी सरकारी कर्मचारी नहीं, उनकी अलग श्रेणी: सुप्रीम कोर्ट

Asli Azadi

पदक किसी भी मौखिक प्रोत्साहन से कहीं अधिक स्कूलों में युवा छात्रों को प्रेरित करते हैं:पीएम मोदी

Asli Azadi

दादरा नगर हवेली में नो-पार्किंग जोन का दिखने लगा असर: ट्रांसपोर्ट नगर में वाहनों की पार्किंग शुरू

Asli Azadi

Leave a Comment