asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल ने आज मोटी दमण किले में निर्माणाधीन सचिवालय का किया निरीक्षण

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 13 अक्टूबर। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल ने आज शाम को मोटी दमण किले में निर्माणाधीन नये सचिवालय भवन सहित विभिन्न विकास कायार्ें का निरीक्षण किया। प्रशासक प्रफुल पटेल ने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य को समय पर पूरा किए जाने का निर्देश भी दिया। प्रशासक प्रफुल पटेल ने आज मोटी दमण जेटी, जंपोर रोड सहित अन्य स्थानों पर दौरा कर ग्राउंड जीरो पर समीक्षा की। ज्ञात हो कि संघ प्रदेश थ्रीडी की कमान संभालने के बाद प्रदेश में विजन के साथ विकास करने के लिए प्रशासक प्रफुल पटेल ने हमेशा खुद ग्राउंड जीरो पर उतरकर विकास संभावनाओं को तलाशना शुरु किया था। 2017-18 में विकास प्रशासक प्रफुल पटेल द्वारा इस प्रदेश को मॉडल प्रदेश बनाने के लिए जो विजन तैयार किया था उसे धरातल पर उतारना शुरु किया था। इसके बाद लगातार विकास प्रोजेक्टों की समीक्षा प्रशासक प्रफुल पटेल ने एसी चेम्बर में बैठकर नहीं बल्कि ग्राउंड जीरो पर उतरकर ही की। जिसका नतीजा प्रदेश की जनता को अद्भुत विकास के साथ देखने को मिल रहा है।

Related posts

भाजपा ने संघ प्रदेश थ्रीडी के ओबीसी नेता विशाल टंडेल को गुजरात राज्य भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रभारी बनाया

Vijay Bhatt

सबकी योजना, सबका विकास 2024-25 के प्लान को लेकर दाभेल ग्राम पंचायत में हुई ग्रामसभा

Vijay Bhatt

दानह पुलिस ने जिला स्तर पर 100 प्रतिशत बुनियादी कंप्यूटर साक्षरता हासिल कर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया अपना नाम

Vijay Bhatt

Leave a Comment