asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

मोदी सरकार ने आज ही के दिन 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर दो केंद्रशासित प्रदेश बनाकर रच दिया था इतिहास

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 04 अगस्त। 5 अगस्त 2019 का दिन भारत के इतिहास में सुवर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा। क्योंकि 5 अगस्त 2019 को पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह की जोडी ने जम्मू कश्मीर राज्य से धारा 370 हटवाकर जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग-अलग केंद्रशासित प्रदेश बनाकर दशकों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान कर दिया। कांग्रेस सहित की विपक्षी पार्टियां लोकसभा और राज्यसभा में हाय तौबा मचाती रही, पाकिस्तान पूरे विश्व के समक्ष गला फाड-फाडकर चिल्लाता रहा लेकिन मोदी-शाह की जोडी ने लोकसभा और राज्यसभा में जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने और राज्य का दर्जा समाप्त कर केंद्रशासित प्रदेश बनाने का बिल बहुमत से पास कराकर इतिहास रच दिया। आज जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने और दो अलग-अलग केंद्रशासित प्रदेश बनाने के फैसले को 4 साल पूरे हो रहे है। पिछले 4 सालों में मोदी सरकार द्वारा केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में चुस्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ हजारों करोड रुपये खर्च कर इंफ्रास्ट्रक्चर का मजबूत ढांचा तैयार किया जा रहा है। पर्यटन विकास को विशेष महत्व दिया जा रहा है। नये उद्योगों के लिए रेड कार्पेट बिछाया जा रहा है। जिसके चलते दोनों केंद्रशासित प्रदेशों में नये निवेश को बढावा मिला है और रोजगार के अवसर भी बढे है। पिछले 4 सालों में केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर काफी हद तक बदल चुका है। जनता में भारी परिवर्तन आया है। पत्थरबाज गायब है और अलगाववादियों की मोदी सरकार ने कमर तोड दी है। भारत के मुकुटमणि जम्मू कश्मीर को सही मायने में जन्नत बनाने की दिशा में पीएम मोदी लगातार काम कर रहे है। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के आम नागरिकों के जीवन में आमूल परिवर्तन लाने के लिए पीएम मोदी के सीधे निर्देश और मार्गदर्शन में प्रशासन काम कर रहा है। युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रोजेक्ट पर भी काम चल रहा है। बीच-बीच में पाकिस्तान के प्रति वफादारी दिखाकर सुरक्षा बलों पर हमले करने की गुस्ताखी करने वाले आतंकवादियों को जहन्नुम पहुंचाने का अभियान में बदस्तुर जारी है। कुल मिलाकर देखे तो जम्मू कश्मीर को लेकर जो सपना श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो देखा था उसे पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह की जोडी ने पूरा कर देश की जनता से किये वादे को भी निभाया है।

Related posts

संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा के प्रभारी पूर्णेश मोदी से डीडीए एवं डीएमएम की टीम ने की शुभेच्छा मुलाकात

Vijay Bhatt

मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना मतलब विकसित भारत की गारंटी: अमित शाह

Vijay Bhatt

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा संगठन में संपूर्ण परिवर्तन जरुरी : दोनों लोकसभा की सीटों पर गहरा सकता है संकट

Vijay Bhatt

Leave a Comment