asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

असम राज्य भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रभारी विशाल टंडेल ने जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारियों के साथ की बैठक

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 7 जून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा द्वारा शुरु किये गये महा जनसंपर्क अभियान जन संपर्क से जन समर्थन अभियान, सेवा समर्पण और गरीब कल्याण के 9 साल की पीएम मोदी सरकार द्वारा लागू जनकल्याणकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण निर्णय को जनता के बीच जाकर उन पर चर्चा करके समर्थन प्राप्त करने के इस महा जनसंपर्क अभियान में राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा को भी अहम जवाबदारी दी गई है। भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण ने ओबीसी मोर्चा को 4 कार्यक्रम अतिरिक्त दिए है। देश भर में ओबीसी मोर्चा 1 करोड़ लाभार्थियों का संपर्क करेगा। जिला स्तर पर सामाजिक सम्मेलन होगा। प्रदेश स्तर पर प्रबुद्धजन के साथ संवाद का कार्यक्रम होगा। जिसमें पीएम मोदी सरकार द्वारा 9 सालों में लागू विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और निर्णयों पर कार्यक्रम होगा। हर जिला में स्थानीय निकाय के चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी होगी। असम राज्य भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रभारी विशाल टंडेल ने 3 दिवसीय असम दौरे में प्रथम दिन भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी के साथ असम भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में बैठक कर महाजनसंपर्क अभियान पर चर्चा की। दूसरे दिन असम राज्य के सभी 350 मंडलों के अध्यक्षों, 39 जिला अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठककर सुचारू रूप से मुख्य पार्टी द्वारा लागू अभियान में मोर्चे का सकारात्मक योगदान तथा ओबीसी मोर्चा द्वारा किए जाने वाले विशेष 4 कार्यक्रम पर मार्गदर्शन दिया। यह बैठक असम राज्य भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अश्विनी राय सरकार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में असम राज्य भाजपा उपाध्यक्ष और राज्य प्रभारी ओबीसी मोर्चा अजय कुमार और प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी, सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

दुनेठा ग्राम पंचायत क्षेत्र की 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को दुनेठा सरपंच सविता पटेल और भाजपा ओबीसी मोर्चा जनरल सेक्रेटरी भरत पटेल ने किया सम्मानित

Vijay Bhatt

पीएम मोदी से दादरा नगर हवेली सांसद कला डेलकर ने की मुलाकात

Vijay Bhatt

परिवहन विभाग ने टैक्­सी एवं ऑटो रिक्­शा चालकों के लिए प्रशिक्षण का किया आयोजन

Vijay Bhatt

Leave a Comment