asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

दमण कोर्ट परिक्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया वृक्षारोपण

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 5 जून। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दमण श्री एस. एम. भोंसले के मार्गदर्शन में राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण दमण और एडवोकेट बार एसोसिएशन दमण के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। मोटी दमण कोर्ट परिक्षेत्र में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दमण श्री एस. एम. भोंसले, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दमण श्री पी. एच. बंसोड़ और सिविल जज (जूनियर डिवीजन एवं जेएमएफसी श्रीमती एस. एन. सावलेश्वरकर ने वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर अन्य वकीलों एवं कोर्ट स्टाफ की भी मौजूदगी रही।

Related posts

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ में मिली भव्य जीत का मनाया विजयोत्सव

Vijay Bhatt

भाजपा ने संघ प्रदेश थ्रीडी के ओबीसी नेता विशाल टंडेल को गुजरात राज्य भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रभारी बनाया

Vijay Bhatt

दमण में मनायी गई गांधी जयंती : दमणवासियों ने गांधी जयंती पर अहिंसा की ली शपथ

Vijay Bhatt

Leave a Comment