asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

श्री लक्ष्मीनारायण मेडिकल इंस्टीट्यूट/भारत यूनिवर्सिटी ने एमबीबीएस टॉपर और गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. अन्वेशा आर. पाढ़ी को किया सम्मानित

  • चेन्नई के भारत यूनिवर्सिटी मेडिकल कैंपस में आयोजित 44वें वार्षिक दीक्षांत समारोह के दौरान भारत सरकार के राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. अभिजात चंद्रकांत सेठ ने डॉ. अन्वेशा आर. पाढ़ी को प्रदान किया स्वर्ण पदक
  • दमण निवासी अंजलि नंदा एवं रजनीकांत पाढ़ी की सुपुत्री हैं डॉ. अन्वेशा पाढ़ी, एमबीबीएस टॉपर एवं गोल्ड मेडलिस्ट बनकर दमण का बढ़ाया गौरव

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 6 नवंबर। श्री लक्ष्मीनारायण मेडिकल इंस्टीट्यूट (एसएलआईएसएस) / भारत यूनिवर्सिटी ने एमबीबीएस टॉपर और गोल्ड मेडलिस्ट अन्वेशा आर. पाढ़ी को सम्मानित किया। दमण की रहने वाली अंजलि नंदा एवं रजनीकांत पाढ़ी की सुपुत्री अन्वेशा आर. पाढ़ी को 2020-2026 बैच के एमबीबीएस प्रोग्राम में बेहतरीन शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित गोल्ड मेडल से नवाजा गया है। यह सम्मान 2 नवंबर को चेन्नई में भारत यूनिवर्सिटी मेडिकल कैंपस में आयोजित 44वें वार्षिक दीक्षांत समारोह (कॉन्वोकेशन सेरेमनी) के दौरान भारत सरकार के राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. अभिजात चंद्रकांत सेठ द्वारा आधिकारिक तौर पर स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। साढ़े पांच साल के कठिन मेडिकल पाठ्यक्रम के दौरान डॉ. अन्वेशा ने असाधारण समर्पण दिखाया और सभी प्रोफेशनल परीक्षाओं में सबसे अधिक कुल अंक प्राप्त किए। ओवरऑल गोल्ड मेडल के अलावा डॉ. अन्वेशा ने कई विषयों में डिस्टक्शिंन भी हांसिल की। जिसमें जनरल सर्जरी, पीडियाट्रिक्स, गायनेकोलॉजी, फार्माकोलॉजी, पैथोलॉजी और एनाटॉमी शामिल हैं। इस उपलब्धि पर बात करते हुए डीन जी. जयलक्ष्मी ने कहा कि डॉ. अन्वेशा ने जिस तरह की शैक्षणिक लगन और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता दिखाई है, वह हमारे संस्थान के सर्वोच्च मानकों को दर्शाती है। हमें पूरा भरोसा है कि वह हेल्थकेयर सेक्टर में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। न्यूरोलॉजी/जनरल सर्जरी में विशेषज्ञता हासिल करने की चाह रखने वाली डॉ. अन्वेशा ने भगवान जगन्नाथ, फैकल्टी और अपने परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेडल मुझे यहाँ मिले बेहतरीन मार्गदर्शन का प्रमाण है। मैं आगे भी इसी लगन के साथ मरीजों की सेवा करना चाहती हूँ।

Related posts

मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान रहा हूं: पीएम मोदी

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया के कार्यकाल को एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भाजपा लीगल सेल ने दी बधाई

Asli Azadi

नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

Asli Azadi

Leave a Comment