asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

शराब तस्करी के खिलाफ दमण पुलिस का एक्शन: छापेमारी कर 500 से अधिक शराब की पेटियां और 8 वाहन किये जप्त

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 04 नवंबर। दमण पुलिस ने शराब की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए सख्त एक्शन शुरू किया है। कडैया कोस्टल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पातलिया स्थित कमला वाइन शॉप पर पुलिस ने छापेमारी कर बडी मात्रा में शराब और कई वाहन जप्त किये हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने कमला वाइन शॉप से जुड़े एक कथित अवैध गोदाम पर छापेमारी कर करीब 500 से अधिक पेटियां अवैध शराब जप्त की हैं। इसके साथ ही कार्रवाई के दौरान 8 से 10 वाहनों को भी जप्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। जप्त शराब को आगे की कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को सौंप दिया गया है। दमण पुलिस द्वारा पिछले कुछ समय से शराब तस्करी और अवैध शराब के भंडारण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर लगातार दबिश देकर करोड़ों रुपये की अवैध शराब जप्त किए जाने की जानकारी है। दमण पुलिस ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि शराब की अवैध तस्करी, भंडारण और बिक्री में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की निगरानी और छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related posts

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दानह में नमो अस्पताल एवं नमो मेडिकल कॉलेज, आंगनवाडी और स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल का किया निरीक्षण

Asli Azadi

नेशनल वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम विभाग ने दमण के इंडस्ट्रियल नोडल अधिकारियों को दी ट्रेनिंग

Asli Azadi

घेलवाड ग्राम पंचायत में सबकी योजना सबका विकास को लेकर हुई ग्रामसभा

Asli Azadi

Leave a Comment