asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

कलश यात्रा एवं पोथी यात्रा के साथ दमण में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ प्रारंभ

  • श्रीधाम वृंदावन के परम पूज्य आचार्य अवनीश महाराज कराएंगे कथा का रसपान
  • झरीमरी माता मंदिर से निकली पोथी यात्रा, पिंकी नवीन पटेल ने सिर पर पोथी रखकर पोथी यात्रा का किया नेतृत्व
  •  परम पूज्य आचार्य संजय महाराज दमण के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में दमण के धर्मानुरागी नवीन पटेल, भरत पटेल, उत्तर भारतीय सेवा संघ के अध्यक्ष कृपाशंकर राय, अखिलेश सिंह, अशोक सिंह, शांतिभूषण मिश्रा, विजय शंकर शुक्ल सहित अन्य महानुभाव दे रहे हैं अपना सहयोग

असली आजादी न्यूज नेटवर्क,दमण 25 अक्टूबर। अंतर्राष्ट्रीय सनातन धर्म ट्रस्ट (रजि.) श्री गोलोक श्रीधाम वृंदावन के तत्वावधान में एवं परम पूज्य आचार्य संजय महाराज दमण के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में कोली पटेल समाज हॉल में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया है। 7 दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगा। श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पहले शोभा यात्रा और कलश यात्रा निकाली गई। झरीमरी माता मंदिर से पोथी यात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई। पिंकी नवीन पटेल ने सिर पर पोथी रखकर पोथी यात्रा का नेतृत्व किया। पोथी यात्रा में बडी संख्या में महिलाएं एवं युवतियां शामिल रहीं। परम पूज्य आचार्य संजय महाराज दमण के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में दमण के धर्मानुरागी नवीन पटेल, भरत पटेल, उत्तर भारतीय सेवा संघ के अध्यक्ष कृपाशंकर राय, अखिलेश सिंह, अशोक सिंह, शांतिभूषण मिश्रा, विजय शंकर शुक्ल सहित अन्य महानुभाव अपना सहयोग दे रहे हैं। श्रीधाम वृंदावन के परम पूज्य आचार्य अवनीश महाराज श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा का समय शाम 3 बजे से 7 बजे तक रखा गया है। कथा के बाद प्रतिदिन सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। सप्ताह भर चलने वाली श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, श्रीमद् भागवत के आध्यात्मिक ज्ञान, समाज को सत्य, धर्म, कर्तव्य, करूणा, पारिवारिक संस्कार, नारी सम्मान, राष्ट्र प्रेम, सामाजिक समरसता तथा मानव सेवा के मार्ग पर आगे बढने की प्रेरणा दी जाएगी। आयोजकों ने दमण एवं आसपास के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों सहित इस पावन श्रीमद् भागवत कथा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा का लाभ लें और आयोजन को सफल बनाएं।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने दादरा नगर हवेली और दमण-दीव को मिनी इंडिया बताया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रशासक प्रफुल पटेल के नेतृत्व में हुए विकास की सराहना की

Asli Azadi

यशोभूमि-द्वारका में भारत समुद्री विरासत सम्मेलन 2024 का हुआ आयोजन

Asli Azadi

प्रधानमंत्री मोदी के 8वें दौरे से दमण को मिलेगी विकास की नई रफ्तार: पर्यटन, कनेक्टिविटी और स्वास्थ्य सेवाओं में होगा बड़ा विस्तार

Asli Azadi

Leave a Comment