– पीएम मोदी के मुख्यमंत्री बनने से लेकर प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों के राजनीतिक सफर को नाटक के माध्यम से दर्शाया गया
-घेलवाड ग्राम पंचायत सरपंच हिताक्षी पटेल, आटिवाड ग्राम पंचायत सरपंच सुनीता पटेल, जिला पंचायत सदस्य धनसुख पटेल एवं अशोक पटेल, नमो सेवा गाथा के को-कन्वीनर पीयूष पटेल,
जिला को-कन्वीनर गणेश भंडारी की रही उपस्थिति
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 27 सितंबर। नमो सेवा गाथा – अनकही कहानी के अंतर्गत आज दाभेल क्रिकेट ग्राउंड घेलवाड़ पंचायत में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में घेलवाड ग्राम पंचायत सरपंच हिताक्षी पटेल, आटिवाड ग्राम पंचायत सरपंच सुनीता पटेल, जिला पंचायत सदस्य धनसुख पटेल एवं अशोक पटेल, नमो सेवा गाथा के को-कन्वीनर पीयूष पटेल, जिला को-कन्वीनर गणेश भंडारी ने उपस्थित रहकर नाटक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के मुख्यमंत्री बनने से लेकर प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों के राजनीतिक सफर को प्रस्तुत किया गया। वडनगर से वाराणसी तक की उनकी यात्रा को भी नाटक के माध्यम से दर्शाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बड़े उत्साह और खुशी के साथ नुक्कड़ नाटक देखा तथा कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की गाथा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

