असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 20 सितंबर। दमण जिला पंचायत के पूर्व प्रमुख नवीन पटेल ने अपनी धर्मपत्नी पिंकी पटेल के साथ आज गणपति बप्पा का दर्शन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक विदा किया। दमण जिला पंचायत के पूर्व प्रमुख नवीन पटेल एवं उनके परिवार द्वारा प्रगति युवक मंडल दलवाडा के बैनर तले पिछले कई वर्षों से दलवाडा में धूमधाम एवं उत्साहपूर्वक गणेश उत्सव का आयोजन किया जाता है। प्रगति युवक मंडल के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा का स्थापित कर सुबह शाम पूजा एवं आरती की जाती है। 7 दिनों तक गणपति बप्पा की विधिविधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। 7वें दिन गणपति बप्पा को श्रद्धापूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर नवीन पटेल सपरिवार शामिल हुए। बडी संख्या में गणेश भक्तों ने नाचते-झूमते गणपति बप्पा मोरया के जयकारे के साथ बप्पा को विदाई दी।

