asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

दमण में मॉनसून फेस्टिवल में सिंगर कनिका कपूर ने बांधा समां:लाइट हाउस पर हजारों की भीड जुटी

– सिंगर कनिका कपूर ने बेबी डॉल और चिट्टियां कलाइयां जैसे हिट गानों से लोगों के जीते दिल – जमकर झूमे युवा

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 30 अगस्त। संघ प्रदेश प्रशासन द्वारा आयोजित डीएनएच-डीडी मॉनसून फेस्टिवल में बिती रात बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने लाइव कॉन्सर्ट में अपने एक से बढकर एक बेबी डॉल’ और ‘चिट्टियां कलाइयां’ जैसे गानों की प्रस्तुति देकर युवाओं को खूब झूमाया। मोटी दमण लाइट हाउस पर आयोजित सिंगर कनिका कपूर के लाइव कॉन्सर्ट को देखने के लिए हजारों की भीड उपस्थित थी। जिसमें 70 प्रतिशत से ज्यादा युवा दर्शक मौजूद थे। सिंगर कनिका कपूर ने युवाओं की फरमाइश को भी तवज्जों दी। इतना ही नहीं लाइव परफार्मेंस देते-देते सिंगर कनिका कपूर युवाओं के बीच भी पहुँच गयी थी। गौरतलब है कि प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में संघ प्रदेश प्रशासन के पर्यटन विभाग द्वारा डीएनएच-डीडी मॉनसून फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मॉनसून फेस्टिवल में जनता और पर्यटकों की भागीदारी से नए रिकार्ड कायम किए है। कल अरब सागर के किनारे सिर्फ लाइट हाउस का मैदान ही नहीं बल्कि रामसेतु भी पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों से पूरी तरह से भर चुका था।

Related posts

दीव खाद्य सुरक्षा विभाग ने रवि उमंग नामक दुकान पर की औचक जांच

Asli Azadi

माउंट लिटेरा जी स्कूल नरोली के अंडर-17 फुटबॉल खिलाड़ियों ने प्री-सुब्रोतो कप राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का खिताब जीता

Asli Azadi

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दानह एवं दमण में विकास कार्यों का किया अवलोकन

Asli Azadi

Leave a Comment