asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दीव खाद्य सुरक्षा विभाग ने रवि उमंग नामक दुकान पर की औचक जांच

असली आजादी न्यूज नेटवर्क , दीव 04 अगस्त। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2026 के तहत दीव खाद्य विभाग ने वणाकबारा स्थित रवि उमंग नामक दुकान पर अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग को दुकान से बडी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री पायी गई, जो बिक्री के लिए रखी गई थी। संबंधित खाद्य सामग्री को तुरंत जप्त कर लिया गया। बताया गया है कि इस दुकान में पहले भी कई बार एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मिले हैं जिसके लिए विभाग द्वारा चेतावनी भी दी गई थी। इसके बावजूद दुकान में एक्सायरी सामग्री पाई गई है। ग्राहकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी टिंकेश हसमुखलाल बामणिया द्वारा इस दुकान को तीन दिन के लिए बंद रखने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही दुकान संचालक को निर्देश दिया गया है कि तीन दिन के भीतर पूरे परिसर की सफाई करके सभी एक्सपायरी वाले खाद्य पदार्थों को हटाकर विभाग को सूचित करें। इसके बाद विभाग द्वारा पुन: निरीक्षण किया जाएगा। यदि संतोषजनक स्थिति पायी गई तो ही दुकान को फिर से खोलने की मंजूरी दी जाएगी। साथ ही दुकान को नियम के मुताबिक, नोटिस जारी करके कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई डॉ. अशोक कुंचाला, डेजिग्नेटेड ऑफिसर के मार्गदर्शन में की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने तमाम खाद्य व्यवसाय संचालकों से अपील की है कि वे एक्सपायरी खाद्य सामग्री की बिक्री न करें और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के सभी प्रावधानों का सख्त पालन करें। नियमों का उल्लंघन मिलने पर भविष्य में इसी तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।

Related posts

आंबोली ग्राम पंचायत में सरकार आपके द्वार लोक दरबार का हुआ आयोजन

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ने स्वदेशी चीजें अपनाने पर दिया जोर: दमण भाजपा कार्यालय पर की प्रेस ब्रिफिंग

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश का चहुँमुखी विकास हो रहा है: जिला समाहर्ता

Asli Azadi

Leave a Comment