asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दानह मुक्ति दिवस पर सेवन9 डेवलपर्स एवं रोटरी क्लब ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़कर किया वृक्षारोपण

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा, 3 अगस्त। दादरा नगर हवेली के 73वें मुक्ति दिवस के अवसर पर सेवन9 डेवलपर्स एवं रोटरी क्लब दादरा नगर हवेली ने संयुक्त रूप से एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़कर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब दादरा नगर हवेली के प्रेसिडेंट दीपज्योत दास एवं सेक्रेटरी स्नेहा पंचाल सहित अन्य रोटियरियन की उपस्थिति में 500 से अधिक पौधे लगाये गये। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करना था। इस दौरान रोटरी क्लब ऑफ़ दादरा नगर हवेली के नवनियुक्त प्रेसिडेंट दीपज्योत दास ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देने की जिम्मेदारी भी है।

Related posts

वरकुंड भाजपा मंडल अध्यक्ष के रूप में नीलम प्रवीण मिटना की हुई नियुक्ति

Asli Azadi

डीआईए ने भारी बारिश के कारण प्रभावित जरूरतमंद परिवारों को वितरित किये फूड पैकेट

Asli Azadi

भाजपा का नए अध्यक्ष महेश आगरिया के सम्मान-स्वागत कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को मजबूती और जनाधार बढाने का फॉर्मूला हो रहा है सफल

Asli Azadi

Leave a Comment