asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

दीव में मछुआरों के लिए मत्स्य संपदा और विभिन्न सरकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं पर हुई कार्यशाला

– दमण-दीव सांसद उमेश पटेल, उप जिला कलेक्टर शिवम मिश्रा, मत्स्य अधिकारी सुकर अंजनी और एनएफडीबी के विशेषज्ञ रहे उपस्थित

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 19 मई। दीव जिले के मछुआरों को भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में सटीक मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में दमण- दीव सांसद उमेश पटेल, उप जिला कलेक्टर शिवम मिश्रा, मत्स्य अधिकारी सुकर अंजनी और एनएफडीबी के विशेषज्ञ उपस्थित रहे। दीव जिले में 19/05/2026 से 25/05/2026 तक मत्स्य पालन जागरूकता, सम्मेलन, कार्यशाला और सहायता के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए ताकि अधिक से अधिक मछुआरे नई दिल्ली स्थित मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत भारत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। इस कार्यशाला में केंद्र प्रायोजित योजना प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना और प्रधान मंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और मछुआरों के साथ चर्चा की गई तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। यह कार्यशाला राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड हैदराबाद द्वारा दमण और दीव के सांसद उमेश बाबू पटेल की उपस्थिति में आयोजित की गई है। यह कार्यशाला आज से शुरू होकर 25 तारीख तक चलेगी और दीव जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित की जाएगी, जिसका लाभ मछुआरे उठा सकते हैं।

Related posts

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्या सैयद शहजादी ने प्रशासक प्रफुल पटेल से की शुभेच्छा मुलाकात

Asli Azadi

सिलवासा जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

Asli Azadi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और प्रशासक प्रफुल पटेल के अथक प्रयासों से नमो मेडिकल एज्युकेशन एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट में पोस्ट ग्रेज्युएट कोर्स की 26 सीटें मंजूर

Asli Azadi

Leave a Comment