asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 में विकसित भारत के सपने को संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव पहले ही पूरा कर देगा: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

संघ प्रदेश थ्रीडी के दौरे पर पहली बार आई देश की वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण प्रदेश की स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन विकास सहित की सुविधाएं देखकर हुई प्रसन्न

– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत माता को विकास के अलग-अलग फुलों से सजाकर पूरा बगीचा बनाने जा रहे हैं: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण – संघ प्रदेशों के प्रशासक प्रफुुल पटेलने इस प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर सहित विभिन्न प्रोजेक्टों को पूरा कर आप लोगों का जीवनस्तर बदल दिया है : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण – संघ प्रदेश थ्रीडी के उद्योगों में 30% पूरे भारत से है, हमारा संघ प्रदेश लघु भारत है: प्रशासक प्रफुल पटेल – उद्योगों ने गुंडागर्दी और हफ्तावसूली के कारण इस संघ प्रदेश से पलायन शुरूकर दिया था लेकिन 2016 के बाद संघ प्रदेश में उद्योगों का रिवर्स माइग्रेशन शुरूहुआ, 2016 के बाद संघ प्रदेश में उद्योगों का रिवर्स माइग्रेशन शुरूहुआ: प्रशासक प्रफुल पटेल

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 7 मई। देश की वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण पहली बार संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली तथा दमण-दीव के दौरे पर आई हैं। आज उन्होंने दादरा नगर हवेली और दमण के विभिन्न विकासीय प्रोजेक्टों का दौरा किया था। नमो मेडिकल कॉलेज, नमो हॉस्पिटल, झंडा चौक की स्कूल एवं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते समय अरब सागर के किनारे बने भव्य राम सेतु का भी नजारा देखा था। दमण के लाइट हाउस ग्राउंड पर केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पुस्तक मेला और औद्योगिक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था। इस अवसर पर उनके साथ संघ प्रदेशों के प्रशासक प्रफुल पटेल उपस्थित रहे। इस अवसर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने पूरे दिन के दौरे में संघ प्रदेश के विकास प्रोजेक्टों का जो ग्राउंड जीरो पर निरीक्षण किया था उसका अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रशासक प्रफुल पटेल ने इस संघ प्रदेश में आधुनिक हॉस्पिटल, नमो मेडिकल कॉलेज, आधुनिक स्कूल, खेल परिसर, समुद्र के किनारे भव्य सी-फ्रंट रोड सहित के प्रोजेक्टों से यहां के नागरिकों के जीवन स्तर को बदल दिया है। मैंने आज नमो हॉस्पिटल का जब दौरा किया तो यहां न्यूयॉर्क जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध थी। पूरा सिस्टम पेपरलेस, नागरिकों को यहां पंजीकरण करवाकर सीधे स्वास्थ्य सेवा का लाभ लेने की सुविधा थी। दवाईयां भी सरकार की ओर से नि:शुल्क दी जा रही थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना काल और वर्तमान में चल रही युद्ध की स्थिति के बीच भारत की अर्थव्यवस्था को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किस तरह से संभाली है उसके अनुभव भी साझा किये। वित्त मंत्री ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 2047 में इस देश को विकसित भारत बनाना चाहते हैं। जिस गति से आपके प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में विकास चल रहा है उसे देखकर मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 में विकसित भारत के सपने को संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव पहले ही पूरा कर देगा। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रशासक प्रफुल पटेल ने कहा कि जिसने 9-9 बार लोकसभा में बजट पेश किया है ऐसी हमारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी 7 लाख की आबादी वाले हमारे छोटे से प्रदेश में आई है यह हमारे लिए गौरव और उत्सव की बात है। निर्मला सीतारमण ने देश की पहली वित्त मंत्री और रक्षा मंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में उन्होंने देश में विभिन्न टैक्स को खत्म कर वन नेशन वन टैक्स को लागू करवाकर लोगों को बडी राहत दी है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में देश की अर्थव्यवस्था का संतुलन भी अच्छी तरह से बनाकर रखा है। हमारे देश की इकोनॉमी दुनिया की तीसरी सबसे बडी इकोनॉमी बनने की राह पर अग्रसर है। उन्होंने वित्त मंत्री के समक्ष दमण के इतिहास को बताते हुए कहा कि भारत की आजादी के 14 साल बाद 1961 में आजाद हुआ था। इसके बाद इस प्रदेश की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। पहले दमण की पहचान स्मग्लरों, हफ्ता वसूली और गुंडागर्दी से होती थी। 2016 तक तो ऐसी स्थिति कि उद्योगों ने यहां से पलायन शुरूकर दिया था। लेकिन जिस देश का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हो उस देश के कोई प्रदेश में गुंदागर्दी कत्तई बर्दाश्त नहीं होगी। स्थिति को बदला गया और इसके बाद इंडस्ट्रीज रिवर्स माइग्रेशन शुरूहुआ। इतना ही नहीं 1600 नये उद्योग स्थापित हुए। 60000 लोगों को रोजगारी मिली है। इस प्रदेेश के 6000 कार्यरत उद्योगो में 30 प्रतिशत मजदूर देश के सभी भागों से आकर बसे हुए है। हमारा संघ प्रदेश लघु भारत है। प्रशासक प्रफुल पटेल ने शिक्षा क्रांति, पर्यटन विकास सहित विभिन्न विषयों पर वित्त मंत्री जी का ध्यान आकर्षित किया। प्रशासक प्रफुल पटेल ने इशारा दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इसी महीने के अंत में फिर एकबार इस संघ प्रदेश में दौरा होने की संभावना है। जिसमें दमण के महत्त्वकांक्षी प्रोजेक्ट रामसेतू और नमो पद को जोड़ने वाला सिग्नेचर ब्रिज तथा नमो पथ के किनारे बनने वाले भव्य कन्वेन्शन सेन्टर का भूमिपूजन तथा नये एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन सहित की भेट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देने वाले है। इससे पहले संघप्रदेश के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, उद्योगपतियों द्वारा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का गर्मजोशी से स्वागत किया गया था। गौरतलब है कि निर्मला सीतारमण ने आज दिन में सबसे पहले दादरा नगर हवेली का दौरा कर वहाँ के विभिन्न विकास परियोजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा संस्थानों और खेल सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली थी। वित्त मंत्री ने स्पोर्ट्स एरिना का दौरा किया, जहां उन्होंने खेल परिसर में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया तथा खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों से संवाद कर खेल गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया तथा खेल अवसंरचना के विकास की सराहना की। इसके पश्चात उन्होंने नमो मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं, प्रयोगशालाओं, प्रशिक्षण व्यवस्था एवं विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही चिकित्सा शिक्षा की जानकारी ली। वित्त मंत्री ने मेडिकल विद्यार्थियों एवं फैकल्टी सदस्यों से भी संवाद किया। तत्पश्चात वित्त मंत्री ने नमो मेडिकल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं एवं विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन एवं चिकित्सकों से स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में चर्चा की। इसके अलावा वित्त मंत्री ने स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर, झंडा चौक स्थित स्कूल का भी दौरा किया। उन्होंने विद्यालय परिसर, कक्षाओं एवं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संवाद कर शिक्षा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं अनुशासन के महत्व के बारे में भी प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में चल रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में तथा प्रशासक प्रफुल पटेल के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की ओर अग्रसर है।

Related posts

लक्षद्वीप के दौरे पर पहुंचे प्रशासक प्रफुल पटेल ने अगत्ती द्वीप पर चल रहे विकास कायार्ें का लिया जायजा

Asli Azadi

भरुच में आयोजित साउथ जोन ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी सम्मेलन में शरीक हुए संघ प्रदेश थ्रीडी प्रशासक प्रफुल पटेल

Asli Azadi

भारत भ्रमण पर निकले 2025 बैच के आईएएस की टीम ने संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल से की शुभेच्छा मुलाकात

Asli Azadi

Leave a Comment