असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 26 फरवरी। दमण एवं दीव के लोकसभा सांसद उमेश पटेल को 18वीं लोकसभा की अवधि के लिए गठित भारत-केन्या संसदीय मैत्री समूह का सदस्य नामित किया गया है। यह नामांकन लोकसभा अध्यक्ष महोदय द्वारा किया गया है। लोकसभा सचिवालय (उङ्मल्लाी१ील्लूी & ढ१ङ्म३ङ्मूङ्म’ इ१ंल्लूँ), संसद भवन एनेक्सी नई दिल्ली द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार 11 सदस्यीय इस प्रतिष्ठित संसदीय समूह का गठन भारत और केन्या के बीच संसदीय, कूटनीतिक, व्यापारिक तथा सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है। यह नियुक्ति दमण-दीव के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। सांसद उमेश पटेल की सक्रिय संसदीय भूमिका, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर उनकी स्पष्ट एवं प्रभावी भागीदारी को देखते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए चुना गया है। भारत और केन्या के बीच दशकों पुराने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध रहे हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार एवं निवेश सहयोग, समुद्री सुरक्षा और ब्लू इकोनॉमी, फार्मास्यूटिकल एवं स्वास्थ्य क्षेत्र सहयोग, शिक्षा और तकनीकी साझेदारी, भारतीय प्रवासी समुदाय की मजबूत उपस्थिति जैसे महत्वपूर्ण आयाम शामिल हैं। यह नियुक्ति न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि दमण एवं दीव के नागरिकों के लिए भी गर्व का विषय है। सांसद उमेश पटेल ने कहा कि मैं इस जिम्मेदारी के लिए लोकसभा अध्यक्ष महोदय का आभार व्यक्त करता हूं। यह अवसर भारत की वैश्विक मित्रता को सशक्त करने और हमारे तटीय एवं औद्योगिक क्षेत्रों के हितों को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रभावी रूप से रखने का माध्यम बनेगा। सांसद उमेश पटेल ने पूर्व में ब्रिटिश पार्लियामेंट में ॠङ्मङ्मि ॠङ्म५ी१ल्लंल्लूी विषय पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने न केवल राष्ट्र का बल्कि अपने प्रदेश का भी गौरव बढ़ाया था। अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उनके प्रभावी प्रतिनिधित्व को देखते हुए उन्हें पुन: एक महत्वपूर्ण संसदीय दायित्व सौंपा जाना उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका का प्रमाण है।


1 comment
Very interesting topic, regards for putting up. “To have a right to do a thing is not at all the same as to be right in doing it.” by G. K. Chesterton.