asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

सांसद उमेश पटेल ने दमण एवं दीव में आयोजित डीसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक में उठाये कई महत्वपूर्ण मुद्दे

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 24 फरवरी। दमण कलेक्ट्रेट के सभागार हॉल में आज डीसीसी और डीएलआरसी की बैठक आयोजित की गई। दमण-दीव सांसद उमेश पटेल ने डि्ट्रिरक्ट कंसल्टेटिव समिति (डीसीसी) एवं डि्ट्रिरक्ट लेवल रिव्यू समिति (डीएलआरसी) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस बैठक में दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सांसद उमेश पटेल ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की धीमी गति पर गहरी चिंता व्यक्त की तथा बैंकों को उनकी सामाजिक एवं प्रशासनिक जिम्मेदारियों की याद दिलाई। सांसद ने विशेष रूप से कई प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया। जिसमें किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की प्रगति: किसानों, मछुआरों एवं पशुपालन से जुड़े लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले किसान क्रेडिट कार्ड की धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त करते हुए सांसद ने बैंकों से इस योजना के त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन का आग्रह किया, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके। शिक्षा ऋण: शिक्षा ऋण वितरण प्रक्रिया में हो रही देरी पर असंतोष व्यक्त करते हुए सांसद ने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शीघ्र निर्णय एवं त्वरित कार्रवाई की मांग की। स्वयं सहायता समूह बैंक लिंकेज: स्वयं सहायता समूहों के बैंक लिंकेज की सुस्त प्रगति पर चिंता जताते हुए सांसद ने महिलाओं एवं ग्रामीण समुदायों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए इस योजना को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी फंड का उपयोग: सांसद उमेश पटेल ने बैंकों द्वारा अपने सीएसआर फंड का दमण एवं दीव क्षेत्र में उपयोग न किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सीएसआर फंड का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीण बुनियादी ढांचे जैसे स्थानीय विकास कार्यों में किया जाना चाहिए, जिससे सामाजिक विकास के साथ-साथ बैंकों की सामाजिक जिम्मेदारी भी सुदृढ़ होगी। बैठक के दौरान सांसद ने संबंधित अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा की तथा जनहित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने बैंकों को सरकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने एवं अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 45 दिनों के भीतर पुन: समीक्षा सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। लीड डि्ट्रिरक्ट मैनेजर अभिक कुमार साहा ने बैठक के सफल आयोजन किया तथा सांसद उमेश पटेल की सक्रिय भागीदारी को प्रेरणादायक बताया। यह बैठक दमण एवं दीव के आर्थिक एवं सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो सकती है।

Related posts

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का दमणवाडा में हुआ लाइव प्रसारण

Asli Azadi

मुंबई-दमण-अहमदाबाद हवाई सेवा का 25 अगस्त से होगा शुभारंभ

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने सिलवासा के मसाट में बने अत्याधुनिक ओआईडीसी गोडाउन की ली मुलाकात

Asli Azadi

Leave a Comment