asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दीव एसपी रामकृष्ण सरन के नेतृत्व में पुलिस ने यातायात नियमों को लेकर चलाया सघन अभियान

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 25 दिसंबर। दीव एसपी राकृष्ण सरन के नेतृत्व में दीव पुलिस ने यातायात नियमों को लेकर सघन अभियान चलाया है। दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में आने वाले नाताल पर्व, 31 दिसंबर और नववर्ष पर दीव में बडी संख्या में आने वाले पर्यटकों के मद्देनजर पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु संचालित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से पुलिस की टीम यातायात नियमों को लेकर पूरी तरह से सज्ज नजर आ रही है। दीव जिले के विभिन्न मुख्य मार्गों पर आज पुलिस की अलग-अलग टीम ने यातायात नियमों को लेकर जांच शुरु की थी। जहां पर यातायात नियमों को उल्लंघन करते हुए पाये गये वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गई और चालान भी काटे गये। दीव पुलिस के पीआई रमेश गावित एवं पीएसआई अजमेदो ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण भी किया।

Related posts

दमण-दीव के सांसद उमेश पटेल भारत-केन्या संसदीय मैत्री समूह के सदस्य नियुक्त

Asli Azadi

यूएसए के बर्मिंघम-अलबामा में अंतर्राष्ट्रीय पुलिस एंड फायर गेम्स का 27 जून से होगा आयोजन

Asli Azadi

दानह की स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर शायद देश की पहली सरकारी विद्यालय होगा जहां एक साथ 12000 बच्चे शिक्षा प्राप्त करते है: प्रशासक प्रफुल पटेल

Asli Azadi

Leave a Comment