asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रफुल पटेल ने पीडित परिवारों से कहा: आप अकेले नहीं प्रशासन आपके साथ है

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 14 जून। 12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया विमान हादसे में छोटे से दीव के 14 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना से पूरे संघ प्रदेश में मातम छाया हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासक प्रफुल पटेल तुरंत अपने प्रशासनिक अधिकारियों को अहमदाबाद के लिए रवाना किया था, जिससे पीडितो और उनके परिवारजनों को तुरंत सहायता प्रदान हो। 13 जून को प्रशासक प्रफुल पटेल अहमदाबाद स्थित सिविल अस्पताल पहुंचे थे। वहां उन्होंने इस दुर्घटना में एक मात्र जीवित बचे दीव के घायल नागरिक विश्वास रमेश एवं इस घटना में जान गंवाने वाले पीडितों के परिवारजनों से मुलाकात कर सभी प्रकार की प्रशासनिक सहायता की व्यवस्था सुनिश्चित की थी। अहमदाबाद से आज प्रशासक प्रफुल पटेल सीधे दीव पहुंचे थे। दीव पहुंचते ही प्रशासक प्रफुल पटेल ने विमान दुर्घटना के पीडित परिवारों से घर-घर जाकर मुलाकात की थी। सभी पीडितों के परिवारजनों से व्यक्तिगत मुलाकात कर उन्होंने अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की थी। पीडितों के परिवारजनों को प्रशासक प्रफुल पटेल ने सांत्वना देते हुए कहा कि इस दु:ख की घडी में आप अकेले नहीं है प्रशासन आपके साथ खडा है। किसी भी प्रकार की आवश्यक सहायता, सुविधा या सहयोग के लिए पूर्ण रुप से प्रशासन प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि दीव जैसे छोटे से जिले से एक साथ 14 लोगों की मौत ने सभी को नि:शब्द कर दिया है। संघ प्रशासन इस दु:ख की घडी में पीडित परिवारों के साथ मजबूती से खडा है।

Related posts

मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान रहा हूं: पीएम मोदी

Asli Azadi

रोटारैक्ट क्लब ऑफ दमण एवं कैनाइन स्पेस पेट शॉप के सहयोग से आवारा पशुओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन

Asli Azadi

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाइट हाउस बीच पर दमण जिला समाहर्ता ने किया ध्वजवंदन

Asli Azadi

Leave a Comment