asliazadi
Other

संघ प्रदेश थ्रीडी के विकास के लिए कटिबद्ध प्रशासक प्रफुल पटेल ने तीसरे दिन भी दीव में विकास कायार्ें का लिया जायजा

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 09 जनवरी। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल दीव के दौरे पर है और लगातार तीन दिनों से दीव जिले में चल रहे विभिन्न विकासलक्षी प्रोजेक्टों और तेजी से चल रहे व्यापक विकास कार्यों की समीक्षा और विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा ले रहे है। अपने निरीक्षण दौरे के तीसरे दिन प्रशासक प्रफुल पटेल ने दीव के विभिन्न परियोजना स्थलों जैसे चंद्रिका माता सर्कल, ओआईडीसी के पास अन्य राष्ट्रीय राजमार्ग ओडीआर-1 एवं फुदम रोड ओडीआर-8, ओआईडीसी प्लॉट, बुचरवाड़ा एमडीआर-2, नक्षत्र वन, वणाकबारा को जोडने वाली पावती जेटी रोड, तड चेक गेट, सेंट पॉल चर्च के पास पुर्तगाली एवं शहरी मार्ग, घोघला स्ट्रीट सैंपल, घोघला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, घोघला की आंतरिक सड़कों सहित का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को सभी सड़कों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता रखते हुए उन्हें बेहतरीन बनाने का निर्देश दिया। साथ ही सभी परियोजनाओं के कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता एवं प्रमाणिकता के साथ त्वरित गति से पूरा करने हेतु जरूरी निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए। इस दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल के साथ संघ प्रदेश के शीर्ष अधिकारीगण एवं दीव के जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल ने लक्षद्वीप के एंड्रोट टापू पर नौकादल के मेडिकल कैंप का किया उद्घाटन

Asli Azadi

दानह में पहली बार ग्रामीण विस्तार में पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल से प्रसिद्ध पार्श्वगायक नीरज श्रीधर ने की शिष्टाचार भेंट

Asli Azadi

Leave a Comment