asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

भाजपा के संगठन महामंत्री रत्नाकर जी का संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरीश पटेल ने किया स्वागत

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 04 नवंबर। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा के संगठन महामंत्री रत्नाकर जी की विशेष उपस्थिति में सिलवसा स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय अटल भवन में सभी प्रकोष्ठों की संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई थी। इस बैठक में संगठन महामंत्री रत्नाकर जी ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदशर्न किया। बैठक से पहले संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरीश पटेल ने अपनी टीम के साथ भाजपा के संगठन महामंत्री रत्नाकर जी को गुलदस्ता भेंटकर उनका भव्य स्वागत किया और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

दमण-दीव सांसद उमेश पटेल ने साइकिल चलाकर चेक किया फिटनेस, लिया राष्ट्रहित का संकल्प

Asli Azadi

यूके के लेस्टर में दमण के मूल नागरिकों ने मनाया गणेशोत्सव: श्रद्धा के साथ दी बप्पा को विदाई

Asli Azadi

अरब सागर के किनारे दमण में बने नमो पथ और राम सेतु पर देश की महान हस्तियों के आगमन से प्रदेश को मिल रही है विश्वभर में पहचान

Asli Azadi

Leave a Comment