asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

दमण की 450 वर्ष पुरानी नगरपालिका में मनाया गया लोकल सेल्फ गवर्नर्स डे

– डीएमसी प्रेसिडेंट दीपिका टंडेल ने नगरपालिका कार्यालय पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज – इस अवसर पर काउंसिलरों में तमन्ना मिठाणी, प्रवीणा राणा, रश्मि हलपति, भाविका टंडेल, कपिला ओड, पीयूष पटेल, अस्पी दमणिया, कल्पेश सीताराम सहित नगरपालिका स्टाफ की रही उपस्थिति

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 31 अगस्त। एशिया की सबसे प्राचीन नगरपालिका दमण नगरपालिका में आज लोकल सेल्फ गवर्नर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर नगरपालिका परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दमण नगरपालिका की अध्यक्षा दीपिका टंडेल ने नगरपालिका कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर काउंसिलरों में तमन्ना मिठाणी, प्रवीणा राणा, रश्मि हलपति, भाविका टंडेल, कपिला ओड, पीयूष पटेल, अस्पी दमणिया, कल्पेश सीताराम सहित नगरपालिका स्टाफ की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में नगरपालिका के काउंसिलरों ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सार्वजनिक रूप से अपने विचार और अनुभव साझा करने का अवसर दिया। कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के अनुभवों तथा नगरपालिका की विभिन्न गतिविधियों और सेवाओं के बारे में जानकारी साझा की। इस अवसर पर दमण नगरपालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष सम्मान भी किया गया। नगरपालिका की ओर से उनकी सेवाओं और योगदान की सराहना करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय स्वशासन व्यवस्था में नगरपालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पुर्तगाली शासनकाल के दौरान वर्ष 1882 में नगरपालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए लोकल सेल्फ गवर्नर्स डे मनाने की परंपरा शुरू हुई थी। भारत की आजादी के बाद वर्ष 1993 में रेगुलेशन पारित कर इस दिवस के आयोजन को फिर से आधिकारिक रूप से शुरू किया गया। इसी के मद्देनजर आज दमण की 450 वर्ष पुरानी नगरपालिका में लोकल सेल्फ गवर्नर्स डे मनाया गया।

 

Related posts

हर बार कर दिखाया: पीएम मोदी के हर आह्वान पर खरा उतरा संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव का प्रशासन

Asli Azadi

संघ प्रदेश डीएनएचडीडी भाजपा सांसद उमेश पटेल के सामने सरेंडर?

Asli Azadi

दीव में साइकिल की सीट पर बैठे-बैठे गिरा आईटीआई का छात्र: ब्रेन इंजरी से हुई मौत

Asli Azadi

Leave a Comment