asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण में गायक कलाकार नीरज श्रीधर, दीव में सजदा सिस्टर्स और दानह में युतिका वर्मा एवं कृणाल पंडित ने शानदार प्रस्तुति सेे बांधा समां

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 01 जनवरी। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल मार्गदर्शन में संघ प्रदेश प्रशासन द्वारा नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर 2025 को प्रदेश के तीनों जिलों में भव्य न्यू ईयर ईव म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया। संघ प्रदेश थ्रीडी के तीनों जिलों में एक साथ प्रमुख स्थानों सिलवासा के कोर एरिया स्टेडियम ग्राउंड, दमण के लाइट हाउस बीच तथा दीव के नागवा बीच पर भव्य म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया। दमण में प्रसिद्ध पार्श्वगायक कलाकार नीरज श्रीधर, दीव में सजदा सिस्टर्स और दादरा नगर हवेली में कलाकार युतिका वर्मा एवं कृणाल पंडित ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों सेे समां बांध दिया। तीनों जिलों में आयोजित म्यूजिकल नाइट कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में नागरिकों एवं पर्यटकों ने शामिल होकर नए साल का जश्न मनाया और 2026 का शानदार तरीके से स्वागत किया। वहीं दमण जिले में नमो पथ पर भी भारी संख्या में पर्यटकों एवं नागरिकों ने नए वर्ष का जश्न मनाया। इसी तरह दीव और दादरा नगर हवेली के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भारी संख्या में पर्यटक नजर आये। एक साथ तीनों जिलों में आयोजित म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और संगीतमय वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस, प्रशासन एवं पर्यटन विभाग ने पूरा सहयोग किया।

Related posts

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा वनाथी श्रीनिवासन ने संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्षा सिंपल काटेला का जताया विशेष आभार

Asli Azadi

भारत भ्रमण पर निकले 2025 बैच के आईएएस की टीम ने संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल से की शुभेच्छा मुलाकात

Asli Azadi

अरब सागर के किनारे दमण में बने नमो पथ और राम सेतु पर देश की महान हस्तियों के आगमन से प्रदेश को मिल रही है विश्वभर में पहचान

Asli Azadi

Leave a Comment