asliazadi
Otherदमन, दानह, दीव की खबरें

दानह में पहली बार ग्रामीण विस्तार में पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी

असली आजादी न्यूज नेटवर्क सिलवासा 15 अक्टूबर। (संजय सिंह) संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में 5 नवंबर को स्थानीय स्वराज संस्थाओं के लिए चुनाव कराए जाएंगे। संघ प्रदेश चुनाव आयोग ने इसके लिए 10 अक्टूबर को अपनी अधिसूचना जारी कर दी थी और 17 अक्टूबर को नगरपालिका, जिला पंचायत तथा पंचायत और सरपंचों के लिए नामांकन की आखिरी तिथि तय किया गया है, लेकिन आश्चर्य की बात है कि नामांकन की आखिरी तिथि अब दो दिन ही शेष बची है उसके बाद भी एक भी नामांकन दादरा नगर हवेली में ना तो नगरपालिका के लिए और ना ही अन्य स्वराज संस्थाओं के लिए प्रत्याशियों द्वारा किया गया है। इसके पीछे की राजनीतिक वजह कुछ भी रही हो लेकिन इतना तो तय है की दादरा नगर हवेली में पहली बार राजनीति की एक नई हवा चल रही है, जिसमें राजनीति की उठापटक भी है और नए युवाओं के लिए राजनीति में नए अवसर भी हैं। ऐसे में पुरानी पीढ़ी के परंपरागत प्रत्याशी पूरी तरह से चुनावी मैदान से गायब है और अब यह चुनाव एक तरफ से देखा जाए तो जैन जेड के कंधों पर आ गया है और 17 को जब नामांकन होगा तो यह तय हो जाएगा कि दादरा नगर हवेली का भविष्य पूरी तरह से जैन जेड के हाथों में जा रहा है। उल्लेखनीय है कि दादरा नगर हवेली के जिला पंचायत के लिए 26 सीटें हैं, जबकि पंचायत सरपंच के लिए भी 26 सीट है और सभी पंचायत में अलग-अलग पंचायत सदस्यों का चुनाव का नामांकन 17 अक्टूबर तक होना है। इन सभी प्रत्याशियों को चुनने के लिए 183843 मतदाता है जिसमें 91791 पुरुष मतदाता है तो 92052 महिला मतदाता है। यह पहली बार होगा की जिला पंचायत में पुरुष मतदाताओं से अधिक महिला मतदाताओं की संख्या है। वहीं दूसरी ओर दादरा नगर हवेली के सिलवासा नगरपालिका के 15 वॉर्ड के चुनाव के लिए 17 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी तिथि रखा गया है और 15 काउंसिलर चुनने के लिए कुल मतदाताओं की संख्या 104119 है, जिसमें 58741 पुरुष मतदाता है और 45378 महिला मतदाता हैं। दादरा नगर हवेली में पारंपरिक रूप से पिछले कई वर्षों से दो प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के बीच ही चुनावी टक्कर देखने को मिलती रही है। जिसमें कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला हमेशा रहा है। लोकसभा समीकरण की बात करें तो ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस का परफॉर्मेंस पिछले कई वर्षों के मुकाबले तेजी से बढा है और 60000 से अधिक मतों को प्राप्त कर कांग्रेस ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था। अब लोग यह आशंका व्यक्त कर रहे हैं अगर कांग्रेस स्वराज संस्थानों में भी इसी तरह से अपना पराक्रम दिखाती है तो बीजेपी के लिए यह साधारण लड़ाई नहीं होगी। उसे मैदान में कमर कसकर उतरना होगा जिससे कि वह अपने जीत और हार के अंतर को और बेहतर कर सके। स्थानीय प्रशासन द्वारा बताया गया है कि दादरा नगर हवेली में अभी तक बूथ तय नहीं किए गए हैं। लेकिन इतना अनुमान लगाया जा रहा है कि लगभग 500 पोलिंग बूथ बनाए जा सकते हैं। इन पोलिंग बूथ पर चुनाव संपन्न करने के लिए लगभग 3000 कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर चुनाव को पूरी तरह से निष्पक्ष एवं भयरहित माहौल में संपन्न कराने के लिए 1000 से अधिक सुरक्षा कर्मचारी भी तैनात किए जा सकते हैं।

Related posts

दुनिया के सबसे बड़े पर्यटन मेले wtm में केंद्र शासित प्रदेश थ्रीडी और लक्षद्वीप के पर्यटन स्थलों खूबसूरती किया गया पेश

Asli Azadi

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दमण ने दिलीपनगर ग्राउंड पर विजयादशमी उत्सव और शस्त्र पूजन का किया आयोजन

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की हुई शुरुआत

Asli Azadi

Leave a Comment