asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल की दीव के लिए 8 साल की तपस्या का परिणाम दिखने लगा: दीव पर्यटन प्रोजेक्टों के साथ भरने जा रहा है ऊंची उडान

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 8 जनवरी। प्रशासक प्रफुल पटेल की लगातार 8 साल तक दीव के लिए की गई तपस्या का परिणाम अब दिखने लगा है। दीव पर्यटन प्रोजेक्टों के साथ अब ऊंची उडान भरने के लिए बिल्कुल तैयार है। पीएम मोदी के सीधे आशीर्वाद से प्रशासक प्रफुल पटेल ने दीव जैसे छोटे क्षेत्र में कई ऐसे प्रोजेक्ट केन्द्र सरकार से मंजूर कराकर इस जिले की सूरत और तकदीर को बदलने का काम किया है। अपने दीव दौरे में प्रशासक प्रफुल पटेल ने दीव जिले में जारी विभिन्न परियोजनाओं का दौरा किया। इस दौरान पर्यटन प्रोजेक्ट की जो तस्वीरें सामने आ रही है वह दिल को सुकून पहुंचाने वाली है। दूसरे दिन के दौरे में प्रशासक प्रफुल पटेल ने अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर और सर्वोत्तम गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। इन विकास कार्यों का उद्देश्य दीव जिले को एक आधुनिक, आकर्षक और पर्यटकों के लिए आदर्श स्थल के रूप में विकसित करना है। इस दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ने चंद्रिका माता आउटर सर्कल – हफीज डिजाइन: परियोजना की प्रगति का अवलोकन, कोस्टल प्रोमेनेड: तटीय सौंदर्यीकरण और सुविधाओं का निरीक्षण, खुखरी म्यूजियम: ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में चल रहे कार्यों की समीक्षा, बंसरी टेंट सिटी @ चक्रतीर्थ: पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार की जा रही परियोजना का निरीक्षण, डी-वॉल कोस्टल प्रोमेनेड: समुद्री तट पर चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश, गंगेश्वर: स्थल का अवलोकन और विकास कार्यों की समीक्षा, ओडीआर 4बी से सोलर पार्क रोड, वैकल्पिक सड़क सुझाव स्थल, मलाला रोड (बामणिया रेस्तरां के पास से निकास): सड़क नेटवर्क सुधार के लिए निर्देश, एनएच सैंपल: सड़क निर्माण की गुणवत्ता की समीक्षा, जेठीबाई बस स्टैंड: यात्री सुविधाओं के विकास का जायजा, फोर्ट और फोर्ट प्लाजा: ऐतिहासिक स्थल के संरक्षण और पर्यटक आकर्षण के रूप में विकसित करने के निर्देश, सेंट थॉमस: स्थल का निरीक्षण और परियोजना कार्य की प्रगति की समीक्षा किया। प्रशासक प्रफुल पटेल ने सभी परियोजनाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों और संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को उच्च गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं दीव जिले को न केवल स्थानीय नागरिकों के लिए बल्कि पर्यटकों के लिए भी एक आदर्श स्थल बनाने में सहायक होंगी।

Related posts

केन्द्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में उल्टी गंगा: प्राइवेट स्कूलों को छोडकर बच्चे सरकारी स्कूलों में ले रहे हैं दाखिला

Asli Azadi

पूर्व सांसद लालू पटेल ने सपरिवार हिंगराज माता मंदिर में मां अंबे की उतारी आरती: जनकल्याण की कामना की

Asli Azadi

विमान हादसे में एक मात्र जीवित बचे विश्वास रमेश अस्पताल से डिस्चार्ज, भाई की अंत्येष्टि में शामिल हुए

Asli Azadi

Leave a Comment