asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव में भाजपा के कार्यक्रमों से थक चुकी है जनता

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 21 मई। संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव में जनता भाजपा के लगातार कार्यक्रमों से थक चुकी है। अब जनता में यह आवाज उठने लगी है कि कार्यक्रम नहीं हमें काम से सरोकार है। पिछले कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक के बाद एक कार्यक्रमों और अभियानों को इस संघ प्रदेश में चलाया जा रहा है। शुरु के कुछ वर्षों में जनता ने बढ-चढकर भाजपा के कार्यक्रमों और अभियानों में भागीदारी की थी लेकिन अब कार्यक्रमों से जनता को मोह भंग हो चुका है। इसके पीछे सबसे बडी वजह यह है कि भारतीय जनता पार्टी जनता को कार्यक्रमों और अभियानों के लिए आह्वान करती है लेकिन जनता के छोटे-बडे कामों के लिए किनारा काट लेती है। संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी भाजपा द्वारा दिये जा रहे लगातार कार्यक्रमों से त्रस्त है। भाजपा कार्यालय में कई बार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को यह सुनते देखा गया है कि दो वक्त की रोटी कमाने के लिए नौकरी करे या पार्टी के कार्यक्रम करे?। गौरतलब है कि लगभग 10 महीने के बाद लोकसभा का चुनाव होने वाला है। दादरा नगर हवेली और दमण-दीव दोनों सीटों पर स्थानीय जनता का समर्थन भी जीतने के लिए अति आवश्यक है। दादरा नगर हवेली की बात करे तो वहां भाजपा का कमजोर संगठन है। दमण-दीव में भाजपा संगठन मजबूत है लेकिन ज्यादातर नेता जनता का विश्वास खो चुके है। प्रदेश की जनता को छोटे-बडे कामों के लिए सत्ताधारी पार्टी भाजपा के सरपंचों, जिला पंचायत सदस्यों, काउंसिलरों और कभी-कभी सांसद की आवश्यकता होती है तब जनता को अपने कामों के लिए उनकी ओर से कोई ठोस प्रतिसाद नहीं मिलता है। यहां सवाल यह उठता है कि राजनीतिक दल और चुने हुए जनप्रतिनिधि का लक्ष्य सिर्फ कार्यक्रम और अभियान होना चाहिए या जनता जनार्दन की शिकायतों और उनकी प्राथमिकताओं को पूरा करना होना चाहिए? यहां बताना जरुरी है कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन, जिला संगठन, मंडल संगठन, बूथ संगठन यहां तक कि पेज संगठन तक मजबूत होने का दावा हिमाचल प्रदेश और कर्णाटक में कर रही थी। लेकिन जनता जनार्दन ने सभी को ध्वस्त करते हुए विपक्षी पार्टी कांग्रेस को भारी बहुमत से जीताकर यह स्पष्ट संदेश दे दिया कि अच्छा विकल्प मिलेगा तो आपकी भी घर वापसी हम कर सकते है।

Related posts

असम राज्य भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रभारी विशाल टंडेल ने जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Vijay Bhatt

संघ प्रदेश थ्रीडी में प्रशासक प्रफुल पटेल के सुशासन और विकास के 7 साल पूरे होने पर भाजपा सचिव जिज्ञेश पटेल ने गरबा क्लासिस के युवाओं के साथ मनाया जश्न

Vijay Bhatt

देश की जनता पीएम मोदी के साथ : मालदीव ने कुछ ही घंटों में घूटने टेके, तीन मंत्रियों को पद से हटाया

Vijay Bhatt

Leave a Comment