असली आजादी न्यूज नेटवर्क, लक्षद्वीप 17 मार्च। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संघ प्रदेश लक्षद्वीप में दो दिवसीय दौरा होने वाला है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर लक्षद्वीप प्रशासन सभी तैयारियों में जुटा हुआ है। संघ प्रदेश लक्षद्वीप और संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल ने लक्षद्वीप पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ने कार्यक्रम स्थल की मुलाकात लेकर तैयारियों से जुडे सुझाव एवं निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उल्लेखनीय है कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 18 एवं 19 मार्च को दो दिवसीय लक्षद्वीप का दौरा होने जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 मार्च की शाम को संघ प्रदेश लक्षद्वीप की राजधानी कवरत्ती में उनके सम्मान में आयोजित एक समारोह में शामिल होंगी। 19 मार्च को राष्ट्रपति कवरत्ती के स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी।