– कक्षा 12वीं में पढने वाले विद्यार्थियों को भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान एवं गणित तथा विभिन्न परीक्षाओं जैसे जेईई, नीट विषयों में आ
रही दिक्कतों पर दिया जायेगा मार्गदर्शन
आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 15 मार्च। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल मार्गदर्शन में आज एक नयी पहल शुरु की गयी है। इस पहल के मुताबिक कक्षा 12वीं में पढने वाले सभी विद्यार्थियों को भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान एवं गणित तथा विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि जेईई, नीट विषयों में आ रही दिक्कतों पर मार्गदर्शन प्राप्त करने के ईच्छुक विद्यार्थियों को अपना नाम अपने ग्राम पंचायत के कार्यालय में दर्ज कराना होगा। जिससे इन सभी विद्यार्थियों को संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासन की ओर से प्रशिक्षण दिया जायेगा।