असली आजादी न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली 3 मार्च। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल दिल्ली के दौरे पर है। इस दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ शुभेच्छा मुलाकात की। अलग-अलग मुलाकातों के दौरान संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ने संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप से जुडे कई अहम मुद्दों पर राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री एवं वित्त मंत्री से विस्तृत चर्चा-विचारणा की।