असली आजादी न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली 01 मार्च। देश के गृहमंत्री अमित शाह से आज संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव तथा संघ प्रदेश लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल ने मुलाकात की। इस मुलाकात में संघ प्रदेश थ्रीडी एवं लक्षद्वीप के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा-विचारणा हुई। ज्ञात हो कि पीएम मोदी ने प्रफुल पटेल को संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव के साथ-साथ सुरक्षा एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण संघ प्रदेश लक्षद्वीप की भी जिम्मेदारी सौंपी है। संघ प्रदेश सीधे गृह मंत्रालय के द्वारा शासित प्रदेश होते है, ऐसे में गृह मंत्रालय के साथ संघ प्रदेश का सीधा सरोकार होता है। गृहमंत्री अमित शाह और प्रशासक प्रफुल पटेल दोनों का गृह राज्य गुजरात है। दोनों ही नेता गुजरात राज्य में तत्कालीन सीएम मोदीजी के नेतृत्व में काम कर चुके है। वर्तमान में भी दोनों ही नेता पीएम मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देश और प्रदेश में काम कर रहे है।