असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 02 फरवरी। मोदी सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बुधवार को पेश आम बजट को दमण जिला पंचायत लोक निर्माण कमेटी की चेयरमैन रीना पटेल ने महिलाओं के लिए आशीर्वाद समान बताया है। संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा की महिला नेता रीना पटेल ने कहा कि इस बजट में महिला सम्मान बचत पत्र योजना की घोषणा कर मोदी सरकार ने महिलाओं और लडकियों को सबसे बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से महिलाएं 2 साल के लिए 2 लाख रुपये की बचत कर पायेंगी और उन्हें इस रकम पर 7.50 प्रतिशत की दर से व्याज मिलेगा। इसमें आंशिक निकासी भी सुविधा दी गयी है। लोग इसे लघु बचत को बढाने अच्छा तरीका बता रहे है। दमण जिला पंचायत लोक निर्माण कमेटी की चेयरमैन रीना पटेल ने बताया कि दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार मिशन के तहत महिलाओं को 81 लाख स्व सहायता समूह से जोड़ा गया है जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में बहुत बडा कदम है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 2014 से महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर महिला आत्मनिर्भर अभियान चलाया हुआ है। जिसका असर देश की आधी आबादी में देखने को मिल रहा है। संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव की बात करे तो यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्रभाई मोदीजी के कुशल नेतृत्व एवं संघ प्रदेश थ्रीडी तथा लक्षद्वीप प्रशासक प्रफुलभाई पटेल जी के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गये है। जिसमें सभी स्थानीय स्वराज संस्थाओं में 50 प्रतिशत महिलाओं को भागीदारी देना प्रमुख रुप से शामिल है। इससे प्रदेश की महिलाओं की सत्ता में भागीदारी बढी है। स्थानीय स्वराज संस्थाओं की शासन व्यवस्था में जवाबदेही एवं पारदर्शिता स्पष्ट नजर आ रही है। प्रदेश में महिला आत्मनिर्भर अभियान भी विभिन्न स्थानों पर सफलतापूर्वक चल रहा है। जिसके माध्यम से स्वयं सहायता समूहों में जुडकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है।