असली आजादी न्यूज नेटवर्क, लखनऊ 31 जनवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से आज संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल ने शुभेच्छा मुलाकात की। प्रशासक प्रफुल पटेल ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान अलग-अलग मुद्दों पर विस्तार से चर्चा-विचारणा की। इसके साथ ही प्रशासक प्रफुल पटेल ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के साथ शुभेच्छा मुलाकात कर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।