asliazadi
देश

मुंबई के विकास में स्थानीय निकाय की भूमिका बहुत बड़ी, बजट की कोई कमी नहीं: पीएम मोदी

नई दिल्ली, 19 जनवरी। पीएम मोदी ने गुरुवार को मुंबई में करीब 38,800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं आम मुंबई वासियों के जीवन को सीधे लाभ पहुंचाने वाली हैं। पीएम मोदी ने कहा कि, विकसित भारत के निर्माण में हमारे शहरों की भूमिका सबसे अहम है। वर्ष 2014 तक मुंबई में केवल 10-11 किलोमीटर तक मेट्रो चलती थी लेकिन हमारी डबल इंजन की सरकार ने मेट्रो के काम को अभूतपूर्व गति दी है।
पीएम मोदी ने कहा कि, भारत को लेकर दुनिया में इतनी सकारात्मकता इसलिए है क्योंकि आज सभी को लगता है कि भारत अपने सामर्थ्य का बहुत ही उत्तम तरीके से सदुपयोग कर रहा है। आज भारत अभूतपूर्व आत्मविश्वास से भरा हुआ है।
जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, आजादी के बाद पहली बार आज भारत बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस कर रहा है। वरना हमारे यहां तो पिछली सदी का एक लंबा कालखंड सिर्फ गरीबी की चर्चा करना, दुनिया से मदद मांगना, जैसे-तैसे गुजारा करने में ही बीत गया। मुंबई दौरे के दौरान पीएम ने मुंबई में विकास कार्यों पर जोर देते हुए कहा कि, मुंबई के लिए बेहद जरूरी मेट्रो हो, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के आधुनिकीकरण का काम हो, सड़कों में सुधार का बहुत बड़ा प्रोजेक्ट हो या फिर बाला साहेब ठाकरे जी के नाम से आपला दवाखाने की शुरुआत हो, ये सभी मुबंई शहर को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई मेट्रो की दो लाइनों का उद्घाटन किया। मोदी ने कहा कि ये हमारी सरकार है जिसने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। ये हमारी सरकार है जिसने ऑल इंडिया मेडिकल कोटे में ओबीसी वर्ग को आरक्षण का लाभ दिया। ये हमारी सरकार है जिसने केंद्र सरकार की ग्रुप-सी, ग्रुप-डी भर्तियों में इंटरव्यू की बाध्यता खत्म की।

Related posts

मालदीव की तरह करना चाहते हैं लक्षद्वीप का विकास : लक्षद्वीप कलेक्टर एस. असकर अली

Vijay Bhatt

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राधास्वामी ब्यास डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात

Vijay Bhatt

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से मिले सांसद लालू पटेल

Vijay Bhatt

Leave a Comment