– सिलवासा नगरपालिका मार्केट विस्तार में पहुंचने पर प्रशासक प्रफुल पटेल का सिलवासा नगरपालिका प्रमुख राकेशसिंह चौहान एवं उनकी टीम ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 24 जून। संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल का 2 दिवसीय दानह दौरा आज संपन्न हुआ। प्रशासक प्रफुल पटेल ने दानह दौरे के दूसरे दिन प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दादरा नगर हवेली में चल रहे विभिन्न विकास प्रोजेक्टों एवं निर्माणाधीन स्थलों का दौरा किया। इस मौके पर प्रशासक प्रफुल पटेल ने यात्री निवास फ्लाई ओवर ब्रिज, शहीद चौक से यात्री निवास तक सैंपल मार्ग का अवलोकन किया। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज, श्री विनोवा भावे सिविल अस्पताल की नई इमारत तथा झंडा चौक स्कूल का भी प्रशासक प्रफुल पटेल ने जायजा लिया। प्रशासक प्रफुल पटेल ने विभिन्न विकास प्रोजेक्टों एवं निर्माण कायार्ें का जायजा लेने के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को जरुरी निर्देश भी दिया। सिलवासा नगरपालिका मार्केट विस्तार का दौरा करने पहुंचे प्रशासक प्रफुल पटेल का सिलवासा नगरपालिका प्रमुख राकेशसिंह चौहान और उनकी टीम ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। प्रशासक प्रफुल पटेल के दौरे में प्रशासक के सलाहकार ए. के. सिंह, वित्त सचिव गौरव सिंह राजावत, दानह जिला कलेक्टर डॉ. राकेश मिन्हास, शिक्षा सचिव सलोनी राय, डिप्टी कलेक्टर चार्मी पारेख सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।