– प्रशासक प्रफुल पटेल ने संघ प्रदेश थ्रीडी के विकासलक्षी मुद्दों और आगामी प्रोजेक्टों पर की चर्चा
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली 05 मार्च। संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल द्वारा नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में प्रशासक प्रफुल पटेल ने आज केंद्रीय रेलवे, संचार, इलेक्ट्रोनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव से शुभेच्छा मुलाकात की। इस अवसर पर संघ प्रदेश प्रशासक प्रफुल पटेल ने संघ प्रदेश के विकासलक्षी मुद्दों और आगामी प्रोजेक्टों के विषय में केंद्रीय मंत्री के साथ चर्चा-विचारणा की।