– संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव को भारत सरकार द्वारा 250 करोड रु. की भेंट
– केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी जानकारी – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कृपादृष्टि का फिर एक बार संघ प्रदेश को मिला लाभ: प्रशासक प्रफुल पटेल के प्रदेश के जर्जरित एवं संकीर्ण रास्तों के चौडीकरण करने के अभियान को मिला समर्थन
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 19 जनवरी। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव को फिर एक बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कृपादृष्टि का लाभ मिला है। भारत सरकार के केन्द्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने दानह के रखोली-खडोली-वेलुगाम सडक को फोरलेन बनाने के लिए 163 करोड रुपये और दीव के लिए 90 करोड रुपये आवंटित करने से अब इस छोटे केन्द्रशासित प्रदेश की सडकें भी मजबूत, टिकाऊ बनेगी। दीव के सडकों का चौडीकरण एवं निर्माण के लिए टेंडरिंग प्रक्रिया भी शुरु हो चुकी है। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल के जर्जरित रोड की कायापलट के लिए शुरु किये गये अभियान को भी केन्द्र सरकार के सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 250 करोड रुपये का आवंटन करके समर्थन दिया है। दादरा नगर हवेली के रखोली-खडोली-वेलुगाम रोड फोरलेन बन जाने से सामरवरणी, मसाट तक के औद्योगिक इकाईयों में मुंबई की ओर से आनेवाले और जानेवाले मालवाहक ट्रक, ट्रेलर एवं कंटेनर जैसे भारी वाहनों के आवागमन के लिए अनुकुलता रहेगी और वाया भिलाड-नरोली होकर आनेवाले ट्राफिक में भी कमी आयेगी। जिसके कारण सिलवासा में दिन-प्रतिदिन हो रही ट्राफिक जाम और अकस्मात की घटना में भी कमी आयेगी। उल्लेखनीय है कि प्रशासक के रुप में प्रफुल पटेल के कार्यभार संभालने के बाद इतिहास में पहली बार केन्द्र सरकार का सीधा ध्यान इस छोटे से केन्द्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के उपर पडने से आज सर्वांगिण विकास के क्षेत्र में अग्रसर हो रहा है।