– केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, केन्द्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर, केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री परसोत्तम रुपाला के साथ दमण-दीव सांसद लालू पटेल ने किया भोजन: केन्द्रशासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव से जुडे हुए मुद्दों पर की चर्चा
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली 16 दिसंबर। मोदी सरकार के केन्द्रीय मंत्रियों और सांसदों के लिए आयोजित प्रीतिभोज कार्यक्रम में दमण-दीव भाजपा सांसद लालू पटेल शामिल हुए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, केन्द्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर, केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री परसोत्तम रुपाला के साथ दमण-दीव सांसद लालू पटेल ने भोजन किया। एक ही टेबल पर भोजन करने के बाद सांसद लालू पटेल ने केन्द्रीय मंत्रियों से केन्द्रशासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव के मुद्दे पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इस दौरान सांसद लालू पटेल ने पाकिस्तान की जेलों में बंद दीव के मछुआरों को छुडाने की विदेश मंत्री एस. जयशंकर से गुजारिश की। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से महत्वपूर्ण ट्रेनों का स्टॉपेज वापी रेलवे स्टेशन पर देने की मांग भी उन्होंने रखी है। ज्ञात हो कि सरल स्वभाव के दमण-दीव सांसद लालू पटेल का पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एवं सभी केन्द्रीय मंत्रियों तथा सांसदों के साथ अच्छे रिश्ते है। वाणी, वर्ताव और व्यवहार के कारण सभी सांसद लालू पटेल को नाम से जानते है।