– प्रशासक प्रफुल पटेल ने केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल एवं राज्य मंत्री श्रीपद नाइक से विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी रहे मौजूद
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली 11 नवंबर। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल एवं राज्य मंत्री श्रीपद नाइक से आज संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण तथा दीव और संघ प्रदेश लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल ने शुभेच्छा मुलाकात की। इस दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ने केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल एवं राज्य मंत्री श्रीपद नाइक के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद रहे।